Bihar Kanya Utthan Yojana – सरकार देगी कन्याओं को जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक का खर्चा, ऐसे करे आवेदन

Bihar Kanya Utthan Yojana 2025 : लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कई प्रकार की योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। बिहार सरकार के द्वारा भी कई अलग-अलग तरह की प्रोत्साहन योजनाओं को चलाया जाता है। राज्य में ऐसे ही एक योजना चलाई जाती है।

जिसका नाम कन्या उत्थान योजना है। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को उनके जन्म से लेकर उच्च शिक्षा पूर्ण होने तक निर्धारित राशि प्रदान की जाती है। आइये आपको विस्तार से बिहार सरकार की कन्या उत्थान योजना के बारे में बताते हैं। 

Bihar Kanya Utthan Yojana

बिहार कन्या उत्थान योजना क्या है? 

जो बालिकाएं बिहार राज्य से आती हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दे कि कन्या उत्थान योजना की सहायता से बालिकाओं को अलग-अलग किस्तों के माध्यम से लाभ की राशि प्रदान की जाती है। जब बालिका की स्नातक की  पढ़ाई पूरी हो जाती है तो यूज़ एक मुस्त 50 हजार रुपए भी दिए जाते हैं। इस राशि का इस्तेमाल बालिका आगे शिक्षा या अपनी निजी जरूरतों के लिए कर सकती है। 

बिहार कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य 

कई बार परिवार के सदस्य बालिका की पढाई जल्दी ही छुडवा देते हैं। जल्दी शादी होने की वजह से भी बालिका की पढ़ाई छूट जाती है। ऐसे में राज्य सरकार बालिकाओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कन्या उत्थान योजना को चला रही है। जैसे ही कन्या स्नातक की डिग्री पूरी करती है, उसे एक मुफ्त ₹50000 की राशि प्रदान कर दी जाती है। बालिका को अन्य जरूरतों के लिए भी अलग से राशि दी जाती है। 

सरकार दे रही बकरी पालन के लिए 60% की सब्सिडी, यहाँ से करे आवेदन

Bihar Kanya Utthan Yojana का लाभ 

  • योजना की सहायता से बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए निर्धारित राशि दी जाती है। 
  • योग्य बालिकाओं को आवेदन करने के बाद ऑनलाइन माध्यम से ₹50000 की राशि दी जाती है।
  • बालिकाओं को उनके जन्म से लेकर स्नातक की डिग्री पूरी होने तक योजना का लाभ दिया जाता है।
  • अलग-अलग किस्तों के माध्यम से योजना की राशि प्रदान की जाती है। 
  • 1.5 करोड़ से भी अधिक बालिकाओं को बिहार कन्या उत्थान योजना का लाभ दिया जा रहा है।
  • राज्य सरकार 300 करोड़ के बड़े बजट के साथ योजना को संचालित कर रही है। 
  • योजना के माध्यम से सेनेटरी नैपकिन से लेकर उनकी ड्रेस व अन्य जरूरत के लिए भी आर्थिक राशि दी जाती है। 
  • इस योजना की मदद से बालिकाएं आत्मनिर्भर बनेगी और उन्हें आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना होगा।
  • बाल विवाह में कमी आएगी और माता-पिता बालिका को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त कब मिलेगी, यहाँ देखे पूरी जानकारी

Bihar Kanya Utthan Yojana के लिए पात्रता 

  • बिहार के मूल निवासी परिवार से आने वाली बालिकाओं को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • जो बालिका आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती हैं, वही आवेदन करने के पात्र मानी गई हैं। 
  • यदि परिवार में दो बेटियां हैं तो दोनों ही योजना का लाभ लेने के पात्र मानी गई हैं। 

Bihar Kanya Utthan Yojana में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

  • बालिका का आधार कार्ड
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की जानकारी
  • स्नातक की डिग्री
  • बालिका व माता-पिता का मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी 

किसानो को मिलेगा 3 लाख रूपये तक का लोन मात्र 4% ब्याज दर, यहाँ से करे आवेदन

Bihar कन्या उत्थान योजना में आवेदन कैसे करे

कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा गया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पात्र बालिकाएं आवेदन कर सकती हैं। नीचे आपको ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया बताई गई है, जिससे कि आप बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले बालिका के माता-पिता को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • यहाँ पर आपको योजना से सम्बंधित आवेदन पत्र को खोलें।
  • यहाँ आपको माता का प्रसव जिस अस्पताल में हुआ है वह जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आवेदन पत्र में अन्य जानकारी को दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • सबमिट के बटन पर क्लिक कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर दें।

कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत लाभ लेने वाली बालिका जब स्नातक की पढ़ाई पूरी कर लेती है तो यूज़ 50 हजार रुपए की राशि दी जाती है। इस राशि को हासिल करने के लिए अलग से बालिका को आवेदन करना होता है। इसकी प्रक्रिया भी आपको आगे बताई गई है।

  • सर्वप्रथम छात्रा आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपकी स्नातक डिग्री किस वर्ष समाप्त हुई है, उस वर्ष की लिंक पर क्लिक कर दें।
  • स्क्रीन पर स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • ध्यानपूर्वक जानकारी को आवेदन पत्र में दर्ज करें।
  • मांगे गए हैं दस्तावेज अपलोड कर दें।
  • सबमिट के बटन पर क्लिक कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर दें।
  • इस तरह से छात्र की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

Leave a Comment